लखनऊ: 52 सीटर बस में 126 यात्री देख दंग रह गए चेकिंग अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दिल्ली से बिहार जा रही एक डग्गामार बस को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आलमबाग के पास सोमवार दोपहर में पकड़ा। इस बस में यात्रियों की संख्या देख कर विभागीय अधिकारी भी दंग रह गए। एक-एक सीट पर जिस पर तीन लोग बैठ सकते हैं, उस पर छह लोग बिठाए गए थे। बस की …

लखनऊ। दिल्ली से बिहार जा रही एक डग्गामार बस को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आलमबाग के पास सोमवार दोपहर में पकड़ा। इस बस में यात्रियों की संख्या देख कर विभागीय अधिकारी भी दंग रह गए। एक-एक सीट पर जिस पर तीन लोग बैठ सकते हैं, उस पर छह लोग बिठाए गए थे। बस की फर्श पर यात्री घुटने मोड़कर बैठे थे।

स्लीपर बर्थ पर दस से बारह लोग बैठे नजर आए। 52 सीटर इस बस में यात्रियों को उतारने के साथ जब उनकी गिनती शुरू हुई तो 126 यात्री बाहर निकले। फिलहाल इस बस को बिना परमिट संचालित किए जाने के आरोप में बंद कर दिया गया। यात्री कर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि छापेमारी में जो बस पकड़ी गई उसमें 40 सीट के साथ 12 स्लीपर कोच थे। इनमें ठूंस-ठूंस कर यात्री बिठाए गए थे। बस को बिना परमिट के आरोप में जब्त कर लिया गया। बस के ऊपर पांच मोटर साइकिलें भी लादी गई थी।

नियमों के विरुद्ध इन्हें लादा गया था। बस में सफर करने वाले 116 यात्रियों को आलमबाग बस अड्डे से दो रोडवेज बसों से भेजा गया। बताते चले कि सीएम के आदेश पर बिना परमिट ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ की जा रही है। डग्गामार बसों को भी पकड़े जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: संसाधनों की कमी से जूझ रहीं परिवहन निगम की बस सेवाएं, डग्गामार बस चालकों की हुई बल्ले-बल्ले

संबंधित समाचार