लखनऊ: किशोर को सरेराह थप्पड़ जड़ने वाला सिपाही लाइन हाजिर, एसपी बाजारखाला करेंगे मामले की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के नाका चौराहे पर किशोर को सरेराह थप्पड़ जड़ने वाले सिपाही सोहनलाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी सिपाही सोहनलाल नाका कोतवाली में मुख्य आरक्षी के पद …

लखनऊ। राजधानी के नाका चौराहे पर किशोर को सरेराह थप्पड़ जड़ने वाले सिपाही सोहनलाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी सिपाही सोहनलाल नाका कोतवाली में मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत है।

याद रहे कि गत शनिवार जुलूस में ड्यूटी को लेकर निकले नाका प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा की सुबह करीब 9:30 बजे नाका चौराहे पर जीप खराब हो गई थी। जीप से उतर कर मुख्य आरक्षी सोहनलाल ने पास खड़े एक युवक व एक किशोर को जीप में धक्का लगाने को कहा, पर नाबालिग ने धक्का लगाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद सोहनलाल ने सरेराह उसे तमाचा जड़ दिया। यह पूरी घटना समीप में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं रविवार से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। वीडियो के संज्ञान में आते ही डीसीपी पश्चिम ने कार्रवाई की।

एसपी बाजारखाला को जांच के आदेश

डीसीपी सोमेन वर्मा ने इस मामले में एसीपी बाजारखाला को जांच के आदेश दिये हैं। एसीपी को आगामी दो दिनों अंदर समग्र रिपोर्ट बनाकर सौंपने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नाका के कोतवाली प्रभारी पर भी कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: दरगाह प्रमुख के नाम से जालसाज ने किया फोन, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार