बरेली: चार साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब हुआ हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमी के लिए मजहब छोड़ने वाली महिला पर चार साल बाद उसके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे हाईवे पर रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि यूपी 112 ने पहले आरोपियों को पकड़ा और बाद में छोड़ दिया। पीड़ित दंपति ने किला पुलिस से मामले की शिकायत की …

बरेली, अमृत विचार। प्रेमी के लिए मजहब छोड़ने वाली महिला पर चार साल बाद उसके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे हाईवे पर रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि यूपी 112 ने पहले आरोपियों को पकड़ा और बाद में छोड़ दिया। पीड़ित दंपति ने किला पुलिस से मामले की शिकायत की है।

राष्ट्रीय योगी सेना से जुड़े अरुण पटेल ने बताया कि सीबीगंज के सर्वोदय नगर के बद्रीनाथ की चार साल पहले फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली निशा से मुलाकात हुई थी। उसके बाद उन्होंने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली। बद्रीनाथ और निशा बच्चों के साथ सोमवार दोपहर दवाई लेकर बाइक से घर जा रहे थे।

जब वह महेशपुरा के पास पहुंचे तो निशा के दो रिश्तेदार वहां पर आ गए और मारपीट करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। हंगामा होने पर यूपी 112 मौके पर पहुंची। उन्हें शांत कराया। पीड़ित दंपति किला थाना पहुंचे।मामले की शिकायत की। पुलिस मौके पर गई और लोगों के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: फिर उठा कुतुबखाना पुल का विरोध, व्यापारी एकजुट

संबंधित समाचार