बहराइच: पुलिस प्रशासन के खिलाफ हुई नारेबाजी, नियंत्रण के लिये पानी की बौछार के साथ करनी पड़ी फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मंगलवार सुबह सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक पुलिस कर्मी ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस को दंगा नियंत्रण के लिए पानी की बौछार के साथ फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि सब त्योहार को लेकर पुलिस की तैयारी को लेकर किया मॉक ड्रिल किया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी …

बहराइच। मंगलवार सुबह सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक पुलिस कर्मी ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस को दंगा नियंत्रण के लिए पानी की बौछार के साथ फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि सब त्योहार को लेकर पुलिस की तैयारी को लेकर किया मॉक ड्रिल किया गया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार की अगुवाई में मंगलवार सुबह दंगा नियंत्रण अभियान की मॉक ड्रिल हुई। आकस्मिक परिस्थितियों व आगामी त्योहारों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित के लिये पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनपदीय अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ दंगा नियन्त्रण/बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस अधिकारीगणों एवं कर्मचारीगणों द्वारा भीड़ को तितर बितर करने के लिये रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबन्ध जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।

दंगाइयों/बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टियर स्मोक सेल, नेट आदि के प्रयोगों के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इन परिस्थितियों में किस प्रकार प्रयोग करना है, की जानकारी दी गई।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी महसी जेपी त्रिपाठी,क्षेत्राधिकारी नानपारा/मिहीपुरवा जंग बहादुर यादव, क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर आरके सिसोदिया,क्षेत्राधिकारी लाइंस केपी सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: हर्ष फायरिंग के दौरान छीना झपटी में तमंचे से चली गोली, युवक की मौत

संबंधित समाचार