मुरादाबाद : ग्राहक भड़काने के विरोध पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में ग्राहक भड़काने को लेकर दो मीट दुकानदारों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के दो सगे भाइयों ने हमला करके दूसरे दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटघर थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में ग्राहक भड़काने को लेकर दो मीट दुकानदारों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के दो सगे भाइयों ने हमला करके दूसरे दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा निवासी शाहनवाज अहमदाबाद में कपड़ों की सिलाई का काम करता है। इनदिनों वह अपने घर आया है। उसके भाई सद्दाम और पिता मुरसलिन रामपुर दोराहे पर मीट की दुकान चलाते हैं। सद्दाम के अनुसार सिद्दीकी कालोनी रामपुर दोराहा निवासी मुहजिव और उसका भाई मोनिस भी मीट की दुकान चलाते है। सद्दाम का आरोप है कि दोनों भाई उसके पुराने ग्राहकों को भड़काते है। इसी बात का सद्दाम के भाई शाहनजाव ने विरोध किया।

आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपी गली-गलौज करने लगे। इतना ही नही दुकान में घुस कर लाठी-डंडों से मारपीट कर शाहनवाज को घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तहर उसे बचाया। जिसके बाद शाहनवाज में थाने पर पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीरी दी। एसएचओ कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुहजिव और उसके भाई मोनिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सरेराह युवक ने मंगेतर को पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को ले गई थाने

संबंधित समाचार