बाराबंकी: पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में पुलिस बल के साथ-साथ एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल ने भी शिरकत की। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल के अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण …

बाराबंकी। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में पुलिस बल के साथ-साथ एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल ने भी शिरकत की।

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल के अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए बल्वा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया।

पुलिस कर्मियों को दंगाइयों, बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया। शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण व प्रतिसार निरीक्षक बाराबंकी उपस्थित रहे।

पढ़ें- कन्नौज: पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का किया गया आयोजन

संबंधित समाचार