रायबरेली: 50 साल बाद मटियारा उधनपुर मार्ग के आए अच्छे दिन, मरम्मत का काम हुआ शुरू
रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मटियारा से उधनपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के अच्छे दिन आ गए हैं। करीब पांच दशक से खस्ताहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। यह मार्ग पचास साल से क्षतिग्रस्त था। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं और बड़े बड़े हादसे होते रहते थे। मार्ग पर सफर किसी …
रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मटियारा से उधनपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के अच्छे दिन आ गए हैं। करीब पांच दशक से खस्ताहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ है।
यह मार्ग पचास साल से क्षतिग्रस्त था। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं और बड़े बड़े हादसे होते रहते थे। मार्ग पर सफर किसी बड़े जोखिम से कम नहीं था। ग्रामीण मार्ग के मरम्मत की मांग अरसे से कर रहे थे किंतु उनकी कोई सुनने वाला नहीं था। मामले में क्षेत्र की ग्रामसभा बांसी पारान के प्रधान दीपू सिंह , जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार ने स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह से मुलाकात की थी और इस समस्या के बारे में अवगत कराया था।
उसके बाद मंगलवार से इस मार्ग की मरम्मत और डामरीकरण का काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इस कार्य के किए प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है। इस मौके पर राम शंकर , शिवनारायण मौर्य, नितेश राज यादव, अंकुश यादव ,अरविंद सिंह मनीष आदि लोग उपस्थित रहे।
