बरेली: 358 ग्राम अवैध स्मैक और नकद धनराशि के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बरेली/मीरगंज,अमृत विचार। थाना मीरगंज पुलिस ने 358 ग्राम अवैध स्मैक, एक्सयूबी कार व नकदी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत सैंतीस लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही अभियुक्तों के पास से दो लाख आठ हजार नौ सौ रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी …
बरेली/मीरगंज,अमृत विचार। थाना मीरगंज पुलिस ने 358 ग्राम अवैध स्मैक, एक्सयूबी कार व नकदी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत सैंतीस लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही अभियुक्तों के पास से दो लाख आठ हजार नौ सौ रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
बता दें क्षेत्राधिकारी मीरगंज राजकुमार मिश्र और थाना प्रभारी दयाशंकर के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार व उनकी टीम के द्वारा सिंधौली चौराहे पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान काले रंग की एक एक्सयूवी गाड़ी उन्हें दिखाई दी जिसे उन्होंने रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद गाड़ी चालक गाड़ी को मोड़ कर वापस ले जाने लगा पुलिस ने दबिश देकर गाड़ी को पकड़ लिया जिसमें मोहम्मद साबिर निवासी ग्राम बसेड़ा थाना कैराना जिला शामली व मुर्सलीन ग्राम मनसुरा थाना झिंझाना जिला शामली को गिरफ्तार किया।
दोनों के पास से 253 ग्राम स्मैक सत्ताईस सौ रुपए और एक वनप्लस फोन तथा दूसरे के पास से पाउडर नुमा वस्तु 105 ग्राम व बारह सौ रुपए और एक सैमसंग का फोन बरामद हुआ। वहीं लाई गई स्मैक के बारे में मोहम्मद शाबिर से पूछा गया तो उसने बताया कि यह स्मैक ठिरिया निजावत खां के रहने वाले अशफाक के माध्यम से ली जाती है। जिसके मोबाइल से व्हाट्सएप के माध्यम से बात होती है।
अशफाक, छोटे खां का रिश्तेदार है वही हमें शहर में कहीं बुला कर माल दे देता था। हम अशफाक से कई बार माल ले जा चुके हैं आज भी हम यह स्मैक अशफाक से ही लेकर आए हैं। पुलिस ने एक्सयूवी गाड़ी की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में दो लाख पांच हजार रुपये बरामद हुए। जो यह स्मैक खरीदने के बाद बच गये था।
थाना प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि धारा 8/21/29 धारा एनडीपीएस एक्ट में दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं एक्सयूवी गाड़ी के कागज ना होने पर धारा 207 एमवी एक्ट में गाड़ी को सीज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद साबिर के विरुद्ध थाना कैराना जनपद शामली में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी कार्रवाई हो चुकी है।
