रायबरेली: बैसाखी मेला के रंगारंग कार्यक्रम में एंजेल के गजल ने बांधा समा, दर्शक हुए भाव विभोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजित बैसाखी मेला के रंगारंग कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं ने भी खूब जलवा बिखेरा है। डीएवी स्कुल की छात्र और उभरती हुई गायिका एंजेल गाँधी ने भी अपने गीतों से समा बांध दिया। कार्यक्रम के पहले दिन एंजेल ने  एक ग़ज़ल ‘ होठों  से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर …

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजित बैसाखी मेला के रंगारंग कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं ने भी खूब जलवा बिखेरा है। डीएवी स्कुल की छात्र और उभरती हुई गायिका एंजेल गाँधी ने भी अपने गीतों से समा बांध दिया।

कार्यक्रम के पहले दिन एंजेल ने  एक ग़ज़ल ‘ होठों  से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दो ‘ प्रस्तुत किया तो श्रोता झूम उठे और वंस मोर- वंस मोर की आवाज लगाने लगे। इस पर दूसरा गीत ‘ संदेशे आते हैँ ‘ की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।आयोजन के दूसरे दिन एंजेल ने फिर एक ग़ज़ल “होश  वालों को खबर क्या”  गाकर दर्शकों में अपनी प्रतिभा की बखूबी छाप छोड़ी। एकल गायन के अलावा एंजेल ने डीए वी स्कूल की ओर प्रस्तुत ग्रुप आर्क्रेस्टा में कीबोर्ड बजा कर खूब वाह वाही बटोरी। इस अवसर पर एनटीपीसी प्रियदर्शनी क्लब  की अध्यक्षा और  समूह महा प्रबन्धक कमलेश सोनी सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-हरिद्वार: कुंभ मेले का समय से पहले समापन को लेकर निरंजनी अखाड़ा और बैरागी अखाड़े आए आमने-सामने

संबंधित समाचार