बहराइच: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पति समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरगाह थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी मुन्नी देवी पत्नी हसन अली और मुस्ताक …

बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पति समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरगाह थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी मुन्नी देवी पत्नी हसन अली और मुस्ताक पुत्र साबिर अली एक बाइक पर सवार होकर रिसिया से घर आ रहे थे। आसाम रोड पर रिसिया थाना क्षेत्र में मोहमदा पुल के पास डीसीएम ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मुन्नी देवी की मौत हो गई।

जबकि पति और ग्रामीण घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर गोंडा जिले के कौडिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिया निवासी बेचन पुत्र सालिक विशेश्वरगंज में भूसा लेने ट्रैक्टर से आया था। भूसा लेकर वापस गांव जा रहे थे। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर गियर में होने के चलते चालक नीचे दब गया। जिससे मौत हो गई।

उधर जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा निवासी सयूम (35) कयूम सोमवार को जिला मुख्यालय आया था। काम निपटाने के बाद वह रोडवेज बस से वापस घर जा रहा था। लखनऊ बहराइच मार्ग पर जरवल कस्बा में रोडवेज बस पहुंची तो युवक नीचे उतरने लगा। युवक उतरते ही नियंत्रण खो बैठा। बस उसे रौंदते हुए लखनऊ की ओर चली गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-देहरादून: भीषण सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल, चालक की मौत

संबंधित समाचार