लखनऊ: गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी की सड़कों पर दहशत फैलाने वाला आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में आज फिर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनायी पड़ी। बताया जा रहा है कि गोलियों की यह आवाज पुलिस व बदमाश के बीच हुयी मुठभेड़ की थी। पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आरुष अरोड़ा उर्फ लव नाम का एक आरोपित घायल हो गया। उसके …

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में आज फिर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनायी पड़ी। बताया जा रहा है कि गोलियों की यह आवाज पुलिस व बदमाश के बीच हुयी मुठभेड़ की थी। पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आरुष अरोड़ा उर्फ लव नाम का एक आरोपित घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। आरुष अरोड़ा उर्फ लव पर कुछ दिन पूर्व मड़ियांव से लेकर गुडम्बा क्षेत्र में खुलेआम एक कार पर फायरिंग करने का आरोप लगा था। आरोपित पर 15 हजारा का पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था।

दरअसल,पुलिस को आरूष की काफी दिनों से तलाश थी,बताया जा रहा है कि आज गुडम्बा क्षेत्र में आरूष के होने की सूचना मिली। पुलिस ने चारो तरफ से घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ने की कोशिश की,लेकिन इसी बीच व पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की । जिसमें आरोपित के पैरों में गोली लग गयी। घायल आरोपित को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक आरुष अरोड़ा उर्फ लव के साथ आज मुठभेड़ हुयी है,गुडम्बा के स्कार्पियों क्ल्ब के पास से पुलिस ने उसे दौड़ाया था, उसके बाद आरोपित पिकनिक स्पॉट के जंगल की तरफ भागा। इस दौरान गुडम्बा,इन्दिरा नगर थाने की पुलिस तथा क्राइम बांच की टीम ने संयुक्त रूप से मिलकर काम किया है,आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी है,मौके से एक तीन सौ पन्द्रह बोर का तंमचा एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

कार सवार लोगों पर था फायरिंग का आरोप

बीते 17 अप्रैल के दिन सीतापुर रोड पर कारसवार युवकों पर फायरिंग हुयी थी, इस मामले में कुछ आरोपितों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था,आजमगढ़ निवासी आरुष का भी इस मामले में नाम आया था। आरुष पर पहले भी मुकदमें दर्ज हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा पशु तस्कर, पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार