बाराबंकी: बिना अनुमति के जंगल में फिल्म की शूटिंग कराना चौकी इंचार्ज को पड़ा महंगा, निलंबित
बाराबंकी। बाराबंकी में चल रही फिल्म गदर 2 की बिना अनुमति चक सार के जंगल में कराना मोहद्दीपुर पुलिस को भारी पड़ी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने चौकी प्रभारी समेत दो को निलंबित कर दिया। जबकि 4 सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए। फिल्म की शूटिंग के दौरान लेन-देन की बात भी सामने आई है। …
बाराबंकी। बाराबंकी में चल रही फिल्म गदर 2 की बिना अनुमति चक सार के जंगल में कराना मोहद्दीपुर पुलिस को भारी पड़ी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने चौकी प्रभारी समेत दो को निलंबित कर दिया। जबकि 4 सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए। फिल्म की शूटिंग के दौरान लेन-देन की बात भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स का कहना है कि मोहद्दीपुर पुलिस चौकी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी।
जिसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रमोद कुमार पांडे से कराई गई। जांच में लग रहे आरोपों की पुष्टि हुई। जिसके बाद उप निरीक्षक नंद हौसला, और आरक्षी नवनीत कुमार को निलंबित कर दिया गया। चौकी पर नियुक्त अन्य पुलिसकर्मियों मुख्य आरक्षी अनिल कुमार शुक्ला, आरक्षी सन्तोष कुमार, आरक्षी राममोहन, आरक्षी अमित कुमार को लाइन हाजिर किया गया। मोहद्दीपुर पुलिस चौकी पर इतने ही कर्मचारियों की तैनाती थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संसार के जंगलों में शूटिंग करने के लिए जिला प्रशासन अथवा किसी अन्य अधिकारी की अनुमति नहीं ली गई थी। जिसके एवज में चौकी प्रभारी ने फिल्म निर्देशक राहुल से 50 हजार रुपए ले लिए। फिल्म निर्देशक ने इसकी शिकायत एक उच्च अधिकारी से कर दी। इसके बाद ही जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को सौंपी गई। जांच में पुष्टि हुई। पुलिसकर्मियों को तो निलंबित कर दिया गया है लेकिन बिना अनुमति मंगलवार को भी चेक कर के जंगलों में फिल्म गदर टू की शूटिंग जारी है।
यह भी पढ़ें:-भ्रष्टाचार मामले में लिप्त आईएएस और आरएएस अधिकारी निलंबित
