मुरादाबाद: 10 गुना टिकट वृद्धि पर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि सरकार द्वारा न्याय शुल्क पर 10 गुना टिकट वृद्धि की गई है। जिससे दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरीआम जनता को सस्ता व …

  1. मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया।

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि सरकार द्वारा न्याय शुल्क पर 10 गुना टिकट वृद्धि की गई है। जिससे दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरीआम जनता को सस्ता व सुलभ न्याय दिए जाने के सिद्धांत को सरकार ने एक तरीके से समाप्त कर दिया है।

जिसके कारण फलस्वरुप वादकारियो को अत्यंत विषम आर्थिक परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। इतना ही नहीं 10 गुना टिकट वृद्धि के चलते वादी सुविधापूर्वक मुकदमा लड़ने से वंचित हो रहे हैं।

अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि आम जनता के हित के लिए 10 गुना बढ़ाई गई टिकट वृद्धि को वापस लिया जाए। ज्ञापन देने वालों में दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, आनंद मोहन गुप्ता, अंजार हुसैन और तंजीम हुसैन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद।

संबंधित समाचार