लखनऊ: युवक पर डीजल डालकर जलाने के मामले में अबतक नहीं हुई कोई कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सट्टेबाजी को लेकर विवाद में युवक को बीच सड़क डीजल डालकर जलाने के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी हुसैनगंज पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस पैसे लेकर आरोपियों को संरक्षण दे रही है। याद रहे कि गत रविवार रात …

लखनऊ। सट्टेबाजी को लेकर विवाद में युवक को बीच सड़क डीजल डालकर जलाने के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी हुसैनगंज पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस पैसे लेकर आरोपियों को संरक्षण दे रही है।

याद रहे कि गत रविवार रात हुसैनगंज थानांतर्गत सुदामापुरी में क्षेत्र निवासी सनी रायबहादुर पर मोहल्ले के ही रहने वाले अरविंद सोनकर, उसके भाइयों अमित सोनकर, शिवा सोनकर, टार्जन सोनकर, मां और शुभम दुबे ने मारपीट करते हुए डीजल डालकर जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से जले सनी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 0

पुलिस के ही संरक्षण में अरविंद चलाता है सट्टेबाजी का व्यापार

पीड़ित युवक सनी ने बताया कि अरविंद और अमित पिछले करीब चार साल से मोहल्ले में पुलिस के संरक्षण में आईपीएल सट्टेबाजी का व्यापार कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसीलिए इस मामले में भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित परिवार को धमका रहे आरोपी

सनी के छोटे भाई मोहित उर्फ कल्लू रायबहादुर ने बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। नतीजन आरोपियों का हौसला बढ़ गया और और आरोपी आए दिन उसके परिवार को धमका रहे हैं।

मामले में जांच चल रही है। पीड़ित युवक का बयान दर्ज लिया जा चुका है। आरोपियों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी… देवेंद्र विक्रम सिंह, कोतवाली प्रभारी, हुसैनगंज।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी की सड़कों पर दहशत फैलाने वाला आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संबंधित समाचार