लखनऊ: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मोहनलालगंज के कनकहा चौकी के समीप मगंलवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार होकर जा रहे जीजा-साले को टक्कर मार दी। बजाय वाहन को रोकने के वाहन चालक दोनों घायलों को रौंदते हुए मौके से भाग निकला। दोनों युवक काफी देकर सड़क पर पड़े दर्द से छटपटाते। सूचना मिलने पर मौके …

लखनऊ। मोहनलालगंज के कनकहा चौकी के समीप मगंलवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार होकर जा रहे जीजा-साले को टक्कर मार दी। बजाय वाहन को रोकने के वाहन चालक दोनों घायलों को रौंदते हुए मौके से भाग निकला। दोनों युवक काफी देकर सड़क पर पड़े दर्द से छटपटाते।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मोहनलालगंज के अतरौली गांव निवासी मनीष लोधी (25) व उसके जीजा रायबरेली निवासी चंद्रशेखर (28) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मनीष लोधी बीते सोमवार को अपने बहन के ससुराल रायबरेली के प्यारेपुर गांव गया था। मंगलवार को वह अपने जीजा चंद्रशेखर के साथ बाइक पर वापस मोहनलालगंज लौट रहा था। कनकहा चौकी के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए मौके से फरार हो गया।

इधर मामले की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित परिजनो की लिखित शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

छह माह पूर्व हुई थी मनीष की शादी, परिवार का था इकलौता सहारा

परिजनों ने बताया कि मनीष की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। पेशे से मजदूर मनीष अपने परिवार का इकलौता सहारा था। वहीं मृतक चंद्शेखर के परिवार में पत्नी पिंकी सहित तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार