बरेली: अभिषेक बिजारणिया को मिली आरपीपएफ प्रभारी की जिम्मेदारी
बरेली, अमृत विचार। पेन्ड्रॉल क्लिप चोरी मामले में बरेली जक्शन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षण और मुरादाबाद के चार सीआइबी कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। उसके बाद कार्यवाहक निरीक्षक के रूप में मुरादाबाद कंट्रोल रूम में तैनात लोकेश कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। अब अभिषेक बिजारणिया को बरेली जक्शन आरपीएफ निरीक्षक के रूप में …
बरेली, अमृत विचार। पेन्ड्रॉल क्लिप चोरी मामले में बरेली जक्शन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षण और मुरादाबाद के चार सीआइबी कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। उसके बाद कार्यवाहक निरीक्षक के रूप में मुरादाबाद कंट्रोल रूम में तैनात लोकेश कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। अब अभिषेक बिजारणिया को बरेली जक्शन आरपीएफ निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
उनकी नियुक्ति को लेकर उत्तर रेलवे आरपीएफ आईजी कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। मौजूदा समय में वह अंबाला कैंट स्टेशन आरपीएफ थाने में तैनात हैं। अभिषेक बिजारणिया को कुछ समय पहले ही आरपीएफ निरीक्षक की रैंक पर प्रोन्नत किया गया है। बुधवार को वह जंक्शन पहुंच कर कार्यभार संभालेंगे।
ये भी पढ़ें-
बरेली: सब कुछ बताया पर नहीं कबूली हत्या की बात, सुसाइड नोट से खाया महेश की राइटिंग का मेल
