लखनऊ: पत्नी ने मांगा तलाक, शराब कारोबारी पति ने होटल में जाकर की आत्महत्या, मौत
लखनऊ। राजधानी में एक शराब कारोबारी ने होटल में अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। ऐसा बताया जा रहा है कि खुदकुशी का कारण पारिवारिक कलह है। बता दें कि कारोबारी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। पत्नी अपने पति से तलाक लेकर अलग होना …
लखनऊ। राजधानी में एक शराब कारोबारी ने होटल में अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। ऐसा बताया जा रहा है कि खुदकुशी का कारण पारिवारिक कलह है।
बता दें कि कारोबारी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। पत्नी अपने पति से तलाक लेकर अलग होना चाहती थी। उसने तलाक के लिए अर्जी भी डाली हुई थी।
गोली लगने से वो घायल हो गया
मिली जानकारी के अनुसार, अलीगंज थाना सेक्टर-ई के रहने वाले विजय गुप्ता और छोटू ने लखनऊ में कमरा बुक कराया था। देर रात होटल कर्मियों को विजय के कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी। जब होटलकर्मी कमरे में घुसे तो देखा कि विजय खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरा हुआ था। गोली लगने से वो घायल हो गया था।
होटलकर्मियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल विजय को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां इलाज के समय उसकी मौत हो गई।
जांच में पता चला कि मृतक विजय का उसकी पत्नी से पिछले दो सालों से विवाद चल रहा था। दोनों के दो बेटे भी हैं। कलह की वजह से उसकी पत्नी बहराइच स्थित अपने मायके में रह रही थी। उसने तलाक के लिए अर्जी डाली हुई थी। जिसकी वजह से विजय काफी परेशान चल रहा था।
कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि उन्हें होटलकर्मियों ने इस घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विजय को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच अभी जारी है।
पढ़ें-संकट की आहट
