गाजियाबाद: कोरोना के मामले में हुई बढ़ोतरी, एक्टिव केस की संख्या 300 के करीब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में गाजियाबाद में 75 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 53 मरीज ठीक हुए हैं। अब शहर में एक्टिव मामले की संख्या 300 के पास पहुंच गई है। देश में कोरोना की बढ़ोतरी दिन पर दिन होती ही …

गाजियाबाद। जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में गाजियाबाद में 75 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 53 मरीज ठीक हुए हैं। अब शहर में एक्टिव मामले की संख्या 300 के पास पहुंच गई है।

देश में कोरोना की बढ़ोतरी दिन पर दिन होती ही जा रही है। लगातार कोरोना के नए मामले में उछाल देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर पीएम मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

यह बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी जो कि वीडियो कॉफेंसिंग के जरिए होगी। बैठक में पीएम राज्यों को वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने का सुझाव दे सकते हैं।

पढ़ें-देश में बिजली संकट गहराया, 85 पावर प्लांट में खत्म होने वाला है कोयला

संबंधित समाचार