जगद्गुरु परमहंस आचार्य को ताजमहल में नहीं मिली एंट्री, भगवा पहनने की वजह से लौटाए गए वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या से आगरा आए जगद्गुरु परमहंस आचार्य को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि परमहंस आचार्य के शिष्य के पास ताज महल में प्रवेश का टिकट था। जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सीआईएसएफ जवानों को टिकट होने की बात भी बताई। लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद उनके …

अयोध्या। अयोध्या से आगरा आए जगद्गुरु परमहंस आचार्य को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि परमहंस आचार्य के शिष्य के पास ताज महल में प्रवेश का टिकट था। जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सीआईएसएफ जवानों को टिकट होने की बात भी बताई। लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद उनके टिकट वहीं अन्य पर्यटकों को देकर पैसे वापस लौटा दिए गए।

इस घटना के बाद संत सभी को आशीर्वाद देकर वहां से वापस अयोध्या लौट गए। संतों के अपमान पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे क्षमा भी मांगी है। अब मामले में जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि वे भगवा कपड़े पहने थे और उनके हाथ में  ब्रह्म दण्ड था। ऐसे में उन्हें ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया।

जगद्गुरु परमहंस आचार्य इससे पहले उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की थी। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि भारत सरकार अगर 2 अक्टूबर तक हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं करती, तो वे जल समाधि ले लेंगे। हालांकि, जल समाधि लेने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

पढ़ें- अयोध्या: परमहंसाचार्य को संतों ने बताया फर्जी जगद्गुरु, जिले से बाहर करने का प्रस्ताव किया पारित

संबंधित समाचार