बहराइच: तेंदुआ ने 13 लोगों पर किया हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को मारा, स्थिति नियंत्रण से बाहर
बहराइच। सुजौली रेंज के कठौतिया गांव में बुधवार तड़के जंगल से भटक कर एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ग्रामीणों को देखते ही हमलावर हो रहा है। तेंदुए के हमले को देखते हुए तीन रेंज के वन कर्मी गांव पहुंचे हैं। लेकिन सभी बेबस नजर आए। तेंदुआ ने महिला समेत 13 लोगों पर हमला कर दिया। …
बहराइच। सुजौली रेंज के कठौतिया गांव में बुधवार तड़के जंगल से भटक कर एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ग्रामीणों को देखते ही हमलावर हो रहा है। तेंदुए के हमले को देखते हुए तीन रेंज के वन कर्मी गांव पहुंचे हैं। लेकिन सभी बेबस नजर आए। तेंदुआ ने महिला समेत 13 लोगों पर हमला कर दिया। इससे मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तेंदुए की पीटकर हत्या कर दी।
तेंदुए के हमले में महिला समेत 13 लोग घायल हो चुके
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत कठौतिया गांव में बुधवार सुबह 8:00 बजे एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने खेत में भूसा भर रहे विश्राम पुत्र लल्ला, जनक दुलारी पत्नी ब्रह्मा, रंजीत पुत्र ब्रह्मा और छोटई पत्नी नथुनी प्रसाद पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए हाका लगाया। इस पर तेंदुआ एक घर छोड़कर के दूसरे घर की तरफ बढ़ा। तेंदुआ गांव के चारों तरफ पहुंच पहुंच कर ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। तेंदुए के हमले में अब तक महिला समेत 13 लोग घायल हो चुके हैं इनमें दो बालक भी शामिल हैं।
तेंदुए के हमले की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मुर्तिहा रेंज के साथ तीन रेंज के वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया गया है लेकिन तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आ रहा है। वहीं अंतराल पर हो रहे हमले से ग्रामीणों के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तेंदुए की पीटकर हत्या कर दी। तेंदुए के हमले को देखते हुए गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों में लोगों में दहशत फैल गई है।
प्रभागीय वन अधिकारी कतर्नियाघाट आकाशदीप बसावन का कहना है कि तेंदुए के हमले की जानकारी हुई है। वन कर्मियों के साथ एसटीपीएफ़ के जवान भी तेंदुए को पकड़ने में लगे हुए थे। दो हाथी भी पहुंच गए। लेकिन ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लिया और तेंदुए को मार दिया। सभी को चिन्हित किया जा रहा है।रेंज केस दर्ज कर गिरफ्तारी को जायेगी।
स्थिति नियंत्रण से बाहर
सुजौली रेंज के कठौतिया गांव में बुधवार सुबह मानव वन्यजीव संघर्ष के बाद ग्रामीण और वन कर्मियों में संघर्ष शुरू हो गया। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की गिरफ़्तारी शुरू की तो ग्रामीणों ने वन कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर सुजौली मुर्तिहा मोतीपुर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच रही है।
तो घरों में कैद होकर के हमला कर रहा तेंदुआ
ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ हमला करते हुए दूसरे ग्रामीण के घर में घुस रहा है इसके बाद वहां हमले की वारदात को अंजाम देता है। फिर तेंदुआ दूसरे घर में पहुंच रहा है। ऐसे में जल्द ही तेंदुआ को नहीं पकड़ा गया तो मानव वन्यजीव संघर्ष भी हो सकता है।
पढ़ें-देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,927 नए मामले, 32 लोगों की मौत
