बहराइच: युवक की चेन्नई में मशीन के नीचे दबकर हुई मौत, मचा कोहराम
बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा के मझरा गांव निवासी युवक चेन्नई में मजदूरी करता था। बुधवार को उसके ऊपर मशीन गिर गई। मशीन के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद घर को रवाना कर दिया गया है। कोतवाली मूर्तिहा के मझरा ग्राम के मजरा रामबचनपुरवा गांव निवासी रंजीत राजभर (19) पुत्र सत्य …
बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा के मझरा गांव निवासी युवक चेन्नई में मजदूरी करता था। बुधवार को उसके ऊपर मशीन गिर गई। मशीन के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद घर को रवाना कर दिया गया है।
कोतवाली मूर्तिहा के मझरा ग्राम के मजरा रामबचनपुरवा गांव निवासी रंजीत राजभर (19) पुत्र सत्य नारायन मजदूरी करता था। वह गांव के अन्य सदस्यों के साथ चेन्नई में काम करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार को काम कर रहा था।
तभी मशीन ऊपर से नीचे युवक पर गिर गई। दबकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पिता सत्य नारायन ने बताया कि शव रात 12 बजे तक घर पहुंचने की संभावना है।
पढ़ें- Israel Attacks Syria: सीरिया में इजरायली हवाई हमले में चार सैनिकों की मौत
