बहराइच: SDM पर भड़के डीएम, निर्माण रोकवाने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मटेरा के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी एक महिला की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया था। इस पर महिला अपने नाबालिक बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। गरीब की आवाज अमृत विचार अखबार ने प्रमुखता से उठाई। डीएम ने एसडीएम को फोन कर फटकार लगाते हुए निर्माण …

बहराइच। मटेरा के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी एक महिला की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया था। इस पर महिला अपने नाबालिक बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। गरीब की आवाज अमृत विचार अखबार ने प्रमुखता से उठाई। डीएम ने एसडीएम को फोन कर फटकार लगाते हुए निर्माण रोकवाने के निर्देश दिए। बुधवार को एसडीएम ने पुलिस को गांव में भेजकर निर्माण रुकवा दिया।

जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी राम निवास शनिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने के बाद महिला अपने पांच बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई थी। महिला का कहना है कि वह गाटा संख्या 1907 की कब्जेदार है। महिला ने बताया कि गांव निवासी दबंग हन्नि उर्फ दयाराम पुत्र बिरजा ने बड़े पुत्र दीपचंद पुत्र राम निवास को बहला फुसलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर बिना किसी बंटवारे के ही जमीन का बैनामा करवा लिया। जब बेटे को होश आया तो उसने घर पहुंचकर बताया।

तहसील पहुंचने पर जमीन का बैनामा होने की जानकारी हुई। इस पर महिला ने दाखिल खारिज पर रोक लगवा दी। लेकिन दयाराम महिला के मकान के सामने से जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया है। जिससे महिला समेत अन्य लोगों का रास्ता बंद हो रहा है। मटेरा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि अपशब्द कहते हुए भगा दिया।

महिला बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची

परेशान महिला ने डीएम को पत्र भेजकर कार्यवाई की मांग करते हुए परिवार के साथ धरना शुरू कर दिया है। धूप में महिला बच्चों के साथ न्याय के लिए बैठी हुई थी। मंगलवार को डीएम दिनेश चंद्र ने महिला को कार्यालय बुलाकर समस्या जानी। इसके बाद एसडीएम नानपारा को फोन कर महिला की समस्या की जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए निर्माण रोकवाने के निर्देश दिए। महिला बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां पर एसडीएम ने मटेरा पुलिस को थाने भेजकर निर्माण रुकवाया। एसडीएम ने बताया कि निर्माण रुकवा दिया गया है। जब तक बंटवारा फाइनल नहीं होगा तब तक निर्माण शुरू नहीं हो सकता है।

पढ़ें-उन्नाव: DM के औचक निरीक्षण से रजिस्ट्री ऑफिस में मची खलबली, 4 बाहरी युवक पकड़े

संबंधित समाचार