रायबरेली: रमजान के पाक महीने में पूरी रात इबादत करती हैं चेयरमैन शाहीन सुलतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रमजान के महीने में एक माह से ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुलतान सोई नहीं है। पूरी रात जागकर वह अपने नगर के लोगों की खुशहाली और तरक्की की दुआ अल्लाह से कर रहीं है। शायद ही कोई जनप्रतिनि हो जो अपने क्षेत्र के लोगों की भलाई और उन्नति के लिए कठिन तपस्या करता …

रायबरेली। रमजान के महीने में एक माह से ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुलतान सोई नहीं है। पूरी रात जागकर वह अपने नगर के लोगों की खुशहाली और तरक्की की दुआ अल्लाह से कर रहीं है।

शायद ही कोई जनप्रतिनि हो जो अपने क्षेत्र के लोगों की भलाई और उन्नति के लिए कठिन तपस्या करता होगा। किंतु ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष इसकी मिसाल है। पूरे दिन रोजा रखती है, पांचों वक्त की नमाज पढ़ती है। और शाम को रोजा खोलने के बाद रात में अपने शहर के लोगों की भलाई के लिए कुरान पाक के साथ बैठ जाती है। फिर प्रातःकाल शहरी के समय ही उनकी यह तपस्या रुकती है । यह कोई एक रात का सिलसिला नहीं है , अपितु रमजान महीने की हर रात में यह उनका नियमित कर्म बन चुका है।

मुस्लिम धार्मिक मान्यता है कि रमजान के महीने में सच्चे दिल से की गई दुआ अल्लाह कुबूल करता है । यादि वह दुआ दूसरे जरूरत मंदो के किए की गई हो तो दुआ जल्दी कुबूल होती है और दुआ करने वाले को शबाब भी मिलता है । इसी मान्यता से नगर प्रमुख को अपने नगर के लोगों के किए दुआ की प्रेरणा मिली है।

नगर को मानती है परिवार

नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुलतान कहती हैं कि उनके लिए ऊंचाहार नगर उनका परिवार है । इस नगर की मुखिया है तो नगर की भलाई की उन्हें चिंता है। रमजान का महीना चल रहा है। इसलिए अपनी चिंता को अल्लाह से कहती है और ऊपर वाले से रोज दुआ करती हैं कि उनके नगर का हर एक इंसान खुशहाल रहे , सब खूब तरक्की करें और शहर में अमन चैन बना रहे ।

पढ़ें-बुलंदशहर: जमीनी विवाद में हुई महिला की मौत, पति से चल रहा था विवाद

संबंधित समाचार