रायबरेली: वीर जवान ने अभ्यास में छह देशों की सेना को पछाड़ कर पाया पहला स्थान, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। भारतीय सेना में रायबरेली के वीर लाल ने युद्ध अभ्यास में छह देशों की सेना को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को अपने घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत भी किया है। जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे नवी मजरे जमोडी निवासी योगेंद्र यादव उर्फ दिनेश भारतीय सेना में जवान है। …

रायबरेली। भारतीय सेना में रायबरेली के वीर लाल ने युद्ध अभ्यास में छह देशों की सेना को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को अपने घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत भी किया है। जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे नवी मजरे जमोडी निवासी योगेंद्र यादव उर्फ दिनेश भारतीय सेना में जवान है।

हाल ही में छह पड़ोसी देशों के साथ भारतीय सेना ने युद्ध कला अभ्यास किया है। जिसमे योगेंद्र ने सभी देशों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया है। बेहतर युद्ध कला का प्रदर्शन करके उन्होंने न सिर्फ भारत का मस्तक ऊंचा किया है अपितु उन्होंने रायबरेली का भी मान बढ़ाया है।

योगेंद्र अवकाश पर बुधवार को अपने घर पहुंचे है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पंडित जालिपा प्रसाद इंटर कालेज में उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने इस वीर जवान का अभिनंदन करते हुए गर्व व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह पल पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का है। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र तिवारी, सुरेश पांडेय, दिनेश पांडेय और अशोक यादव भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: पुलिस बल के जवानों को मानसिक मजबूती और आत्मबल बढ़ाने के लिये दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

संबंधित समाचार