अयोध्या: शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को चौक मस्जिद में प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर किया गया सम्मानित
अयोध्या। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद अली जैदी को यहां मंगलवार रात चौक मस्जिद में प्रतीक चिन्ह और शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने रोजा अफ्तार में भी शिरकत की। सैय्यद अली जैदी ने अपने संबोधन में शिया वक्फ सम्पत्तियों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वक्फ शिया समाज की उन्नति के …
अयोध्या। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद अली जैदी को यहां मंगलवार रात चौक मस्जिद में प्रतीक चिन्ह और शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने रोजा अफ्तार में भी शिरकत की।
सैय्यद अली जैदी ने अपने संबोधन में शिया वक्फ सम्पत्तियों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वक्फ शिया समाज की उन्नति के लिए प्रयत्नशील है। इससे पूर्व यहां स्वर्गीय नवाब हसन रजा खां की मजलिस आयोजित हुई, जिसको इमामे जुमा अहमद अली आब्दी ने खिताब फरमाया।
संचालन मौलाना हैदर अली ताबिश व पेशख्वानी चंदन सानेहाल ने की। मस्जिद के प्रवक्ता हामिद जाफर मीसम ने बताया मजलिस के बाद शिया वक़्फ बोर्ड के चैयरमैन अली जैदी को अध्यक्ष जाकिर हुसैन पाशा व मुतावल्ली शुजात हुसैन वसीम, इमामे जुमा व पेशनमाज मौलाना मोहसिन ने सम्मानित किया। वक्फबोर्ड के चेयरमैन द्वारा मस्जिद की खिदमत में लगे बच्चों को सम्मानित किया गया।
चेयरमैन ने मस्जिद कमेटी के कार्यो की तारीफ की। इस मौके पर मौलाना जाफर, मौलाना नदीम रजा जैदी, मौलाना कमर मेहंदी, मौलाना जफर अब्बास, मौलाना इकबाल हैदर, मौलाना आजिम, मौलाना हैदर अब्बास, ताजियादार अध्यक्ष हसन इकबाल, महफूज, मुनीर आबिदी, अहमद जमीर सैफी, रिजवान हसनैन पार्षद, सी हैदर गुडडू समेत तमाम लोग शामिल रहे।
पढ़ें- अयोध्या: हाफिज-ए-कुरान का दर्स हासिल करने पर सम्मानित किए गए जमन हैदर
