बहराइच: पैसे के लालच में नौकर ने मालकिन को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। श्रावस्ती जनपद में दिन दहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घर के नौकर ने दुकान मालिक के पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद नकदी लेकर फरार हो गया। एसपी की ओर से हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25हजार …

बहराइच। श्रावस्ती जनपद में दिन दहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घर के नौकर ने दुकान मालिक के पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद नकदी लेकर फरार हो गया। एसपी की ओर से हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25हजार का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार निवासी ममता आर्य (45) पत्नी ओम प्रकाश आर्य 24 अप्रैल को घर पर अकेली थी। जबकि पति जनरल स्टोर की दुकान का संचालन कर रहे थे। दिन दहाड़े महिला की घर के अंदर ही चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने घटना का जायजा लेकर जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया था। बुधवार को महिला के हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ओम प्रकाश आर्य के यहां नौकर कोतवाली भिनगा के चितईपुर निवासी दीपू मिश्रा पुत्र सुरेश चंद्र मिश्रा काम करता था। घर में रुपए कहां रखा जाता है, इसके अलावा अन्य जानकारी उसी के पास थी। परिवार के लोग उस पर काफी भरोसा करते थे।

लेकिन रूपए के लालच में दीपू ने 24 अप्रैल को घर पर ममता को अकेला देखा। पहले गमछे से गला दबा दिया। इसके बाद चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। फिर 1.54 लाख रुपए नकदी लेकर फरार हो गया।

हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है

एसपी ने बताया कि सर्विलांस और भिनगा कोतवाली की पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में सुनवाई के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि रुपए लिखा पढ़ी के बाद व्यापारी को सौंप दिया जायेगा। नौकर द्वारा हत्या की वारदात किए जाने पर परिवार के साथ व्यापारियों में नाराजगी है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए देने की बात कही है। उधर मृतक महिला की बेटी ने नौकर को सख्त से सख्त सजा देने की मांग डीएम और एसपी के साथ मुख्यमंत्री से की है।

पढ़ें-अयोध्या: शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को चौक मस्जिद में प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार