आजमगढ़: NDRF की टीम ने कलेक्ट्रेट के सामने मॉक ड्रिल कर आपदा-प्रबंधन के लिए किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले में भूकंप व आपदा की जागरूकता के लिए NDRF (एनडीआएफ) की टीम ने कलेक्ट्रेट के सामने मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य मकसद था आपदा से कैसे निपटा जाय इस बारे में लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी उपस्थित रहे बताया गया …

आजमगढ़। जिले में भूकंप व आपदा की जागरूकता के लिए NDRF (एनडीआएफ) की टीम ने कलेक्ट्रेट के सामने मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य मकसद था आपदा से कैसे निपटा जाय इस बारे में लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी उपस्थित रहे बताया गया कि आपदा की स्थिति में फंसे लोगों को बाहर कैसे निकाला जाता है और कैसे निपटा जाए।

जागरूकता अभियान में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेट पीएन शर्मा ने बताया कि इस जागरूकता का मुख्य मकसद लोगों को जागरूक करना है। जिससे आपात स्थिति से निपटने के साथ जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

आजमगढ़ में जो कि भूकंप की तीव्रता में तीसरे जोन में आता है। ऐसी स्थिति में दुर्भाग्यवश अगर कभी भी संभावना बनती है तो यहां पर रिक्टर स्केल 7 की तीव्रता तक के भूकंप का खतरा हो सकता है। ऐसी स्थिति में बहुत बड़े नुकसान का खतरा हो सकता है।

आपदा विभाग के नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की 40 सदस्य टीम की मौजूदगी में मॉक ड्रिल की गई है। आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर की गई मॉकड्रिल में प्रशासन स्वास्थ्य पुलिस समेत तमाम संबंधित विभागों में समन्वय स्थापित किया गया। इसके साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि अपने घर मकान को बनवायें तो सुरक्षित उपाय भी करें।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: कक्षा 6 की छात्रा ने बनाया अर्थक्वेक अलार्म मॉडल, भूकंप आने पर करेगा सतर्क

संबंधित समाचार