अयोध्या: जनौरा से अतिक्रमण हटाने के मेयर ने दिए निर्देश, नालियों को ढकने की दी हिदायत
अयोध्या। 60 दिवसीय कायाकल्प अभियान के तहत बुधवार को मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने जनौरा वार्ड की स्थिति जानी। इस दौरान रोड पर बह रहे नालियों के पानी को अच्छी तरह साफ कर उन्हें ढकने की हिदायत दी। साथ ही उन्हें जहां-जहां अतिक्रमण मिला उसे तत्काल हटाने के भी निर्देश दिए। उपाध्याय ने साथ में चल …
अयोध्या। 60 दिवसीय कायाकल्प अभियान के तहत बुधवार को मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने जनौरा वार्ड की स्थिति जानी। इस दौरान रोड पर बह रहे नालियों के पानी को अच्छी तरह साफ कर उन्हें ढकने की हिदायत दी। साथ ही उन्हें जहां-जहां अतिक्रमण मिला उसे तत्काल हटाने के भी निर्देश दिए।
उपाध्याय ने साथ में चल रहे अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता के कार्यों में किसी भी स्तर की ढिलाई व लापरवाही न बरती जाए। सेवाओं के प्रति जिस भी स्तर से काम चोरी और लापरवाही की जाएगी उसके विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि जो भी संसाधन निगम के पास उपलब्ध है उन संसाधनों का उपयोग कर पूरे मनोयोग और सेवा भाव से करने की आवश्यकता है ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए की आज इस अभियान के तहत व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है और इसके बाद निष्क्रियता देखने को मिले यह प्रक्रिया अनवरत चलती रहेगी।
स्वाभाविक रूप से दायित्वों का निर्वाहन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, सहायक नगर आयुक्त हरिश्चंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें- दिल्ली में फिर से चला बुलडोजर, अब इन इलाकों में चलाया गया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
