रायबरेली: एएसपी ने सलोन कोतवाली का किया निरीक्षण, तीन महिला सिपाही पुरस्कृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने थाना सलोन का निरीक्षण किया। इस दौरान बेहतर कार्य के लिए तीन महिला आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव व आगन्तुक रजिस्टर,कोविड-19 हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर व माल के रख-रखाव का निरीक्षण किया गया। विवेचनाओं …

रायबरेली। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने थाना सलोन का निरीक्षण किया। इस दौरान बेहतर कार्य के लिए तीन महिला आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव व आगन्तुक रजिस्टर,कोविड-19 हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर व माल के रख-रखाव का निरीक्षण किया गया।

विवेचनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ करते हुये लम्बित विवेचनाओं को त्वरित, समयबद्ध ,निष्पक्षतापूर्वक निस्तारण के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सलोन, प्रभारी निरीक्षक सलोन तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा महिला आरक्षी सावित्री यादव, महिला आरक्षी सरस्वती बाजपेई, महिला आरक्षी लक्ष्मी राठौर को अभिलेखों के रखरखाव एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यकुशलता के लिए पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः एसपी ने डलमऊ और ऊंचाहार कोतवाली का किया निरीक्षण, तलब की हिस्ट्रीशीटरों की सूची

संबंधित समाचार