हरदोई: कछौना के होनहार छात्र शकील को डायट प्राचार्य व बीएसए ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना/ हरदोई। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत गांधी भवन हरदोई में आयोजित बेसिक शिक्षा के विज्ञान, गणित और तकनीकी पर मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में कछौना के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोन्हारा के विद्यार्थी मोहम्मद शकील के मॉडल के सर्वोत्तम घोषित होने पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरदोई में प्राचार्य और बीएसए हरदोई ने उप्रावि लोन्हारा, …

कछौना/ हरदोई। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत गांधी भवन हरदोई में आयोजित बेसिक शिक्षा के विज्ञान, गणित और तकनीकी पर मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में कछौना के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोन्हारा के विद्यार्थी मोहम्मद शकील के मॉडल के सर्वोत्तम घोषित होने पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरदोई में प्राचार्य और बीएसए हरदोई ने उप्रावि लोन्हारा, कछौना के छात्र शकील को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

उसके माडल के निर्माण में आदर्श पटेल व आदित्य त्रिवेदी ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। इस विद्यालय और यहां के अनुदेशक आदर्श पटेल ने विकास क्षेत्र कछौना ही नहीं जनपद को राष्ट्रीय एकांकी, चक्का, गोला, कूद और जिमनास्टिक में मंडल पर विजेता बनाने के अलावा छः बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति दिलाने में मदद की।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: हाफिज-ए-कुरान का दर्स हासिल करने पर सम्मानित किए गए जमन हैदर

संबंधित समाचार