बरेली: ट्रक ने तोड़े बिजली के पोल, जागृतिनगर में 18 घंटे बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। बिजली कटौती के संकट के बीच एक ट्रक चालक ने सैड़कों लोगों को मुसीबत में डाल दिया। ट्रक की टक्कर से सुभाषनगर इलाके में पांच बिजली के पोल टूट जाने से जागृतिनगर में 18 घंटे से अधिक समय के लिए बिजली गुल हो गई। इसके चलते करीब 200 घरों के लोग बिजली नहीं …

अमृत विचार,बरेली। बिजली कटौती के संकट के बीच एक ट्रक चालक ने सैड़कों लोगों को मुसीबत में डाल दिया। ट्रक की टक्कर से सुभाषनगर इलाके में पांच बिजली के पोल टूट जाने से जागृतिनगर में 18 घंटे से अधिक समय के लिए बिजली गुल हो गई। इसके चलते करीब 200 घरों के लोग बिजली नहीं आने से परेशान हो गए। घरों में लगे इंवर्टर बैटरे भी लगातार चलने से जवाब दे गए। उसके बाद बुधवार की देर शाम को किसी तरह बिजली की सप्लाई शुरू हो सकी।

शहर से बिजली कटौती का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता गर्मी से बेहाल हो गए हैं। बदायूं रोड स्थित जागृतिनगर कॉलोनी में लगे पांच बिजली के पोल को एक तेज रफ्तार भूंसी से भरे ओवरलोड ट्रक ने तोड़ दिया। इसके बाद पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। 400 केवी के ट्रांसफार्मर से करीब 200 से अधिक घरों में जाने वाली बिजली की सप्लाई अचानक से बंद हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की तो कर्मचारियों ने बताया कि बिजली की सप्लाई चालू है।

बाद में पता लगा कि एक ट्रक रात में करीब 12 बजे पांच पोल को तोड़ गया है। अधिक रात होने की वजह से मरम्मत काम शुरू नहीं हो सका। उसके बाद बुधवार की सुबह से नए बिजली के पोल लगाने का काम शुरू किया गया। देर शाम को बिजली की सप्लाई शुरू हो सकी। इसके अलावा सीबीगंज के दर्जनों गांव में पूरी रात बिजली नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही शहर के सिविल लाइंस, मलूकपुर, बिहारीपुर, जसोली, कुतुबखाना और पुराना शहर समेत किला इलाके में भी कई घंटे की बिजली कटौती की गई।

विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता
ट्रक की टक्कर से पांच बिजली के पोल टूट गए थे। बुधवार को पूरा दिन काम कराकर उन्हें सही करा दिया गया है। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: शराब की दुकानें 600 पर फूड लाइसेंस सिर्फ चार के पास

 

संबंधित समाचार