बुलंदशहर: रेप के आरोपी को 12 साल की जेल, मासूम से किया था दुष्कर्म, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा
बुलंदशहर। शहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल पहले आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पोस्को कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी सोनू को 12 साल की जेल और दो हजार का जुर्माना भी लगाया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से पोस्को कोर्ट में विशेष लोक …
बुलंदशहर। शहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल पहले आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पोस्को कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी सोनू को 12 साल की जेल और दो हजार का जुर्माना भी लगाया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से पोस्को कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक एडवोकेट वरुण कौशिक की तरफ से हुई पैरवी पर अपर सत्र जज ध्रुव राय ने आरोपी को सजा सुनाई है।
छह साल पहले किया था दुष्कर्म
एडवोकेट वरुण कौशिक ने बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 नवंबर 2016 को एक शादी समारोह का कार्यक्रम था। समारोह में उसी गांव का सोनू भी मौजूद था। सोनू गांव की ही एक आठ वर्षीय बच्ची को उसके घर छोड़ने के बहाने ले गया। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश हुई। तलाश के दौरान वह गांव के ही जंगल मे रोते हुए मिली। पता चला कि उसके साथ सोनू ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ककोड़ थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी को 12 साल की कठोर सजा सुनाई है।
पढ़ें-कपिल मिश्रा ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा- मथुरा में भी वही फैसला होगा जो अयोध्या में हुआ
