इटावा: घर जाते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने बेहोश कर किसान से लूटे 2 लाख, जिला अस्पताल रेफर
इटावा। जिले में किसान से 2 लाख रुपए की लूट की घटना सामने आई है। गुरुवार को किसान बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था। तभी बाइक सवारों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रुपए तेकर फरार हो गए। पीड़ित किसान को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस …
इटावा। जिले में किसान से 2 लाख रुपए की लूट की घटना सामने आई है। गुरुवार को किसान बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था। तभी बाइक सवारों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रुपए तेकर फरार हो गए। पीड़ित किसान को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस घटना से इनकार रही है।
पीड़ित बृजेश ने बताया कि वह बैंक से बहन की शादी के लिए 2 लाख निकाल कर लाया था। रास्ते में बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे रोककर पता पूछने के बहाने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद दो लाख रुपये लूटकर भाग गए।
बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े मिले बृजेश को राह चलते लोगों की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी होने पर घरवाले सीएचसी पहुंच गए। डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
