प्रतापगढ़ : ट्रैक्टर और बाइक की हुई टक्कर, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस की ओर से गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार जिले के थाना क्षेत्र कोहड़ौर के समदरियापुर गांव के निवासी लखई राम (56) पुत्र रामू और अकोढिया निवासी मान्धाता फूल चंद (45) पुत्र हरिलाल बुधवार को देर …

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस की ओर से गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार जिले के थाना क्षेत्र कोहड़ौर के समदरियापुर गांव के निवासी लखई राम (56) पुत्र रामू और अकोढिया निवासी मान्धाता फूल चंद (45) पुत्र हरिलाल बुधवार को देर रात बाइक पर सवार होकर मोहन गंज से जेठवारा की तरफ जा रहे थे।

तभी डोमीपुर भुआलपुर के पास इनकी बाइक पीछे से एक ट्रैक्टर से टकरा गयी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। जेठवारा थाने की पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें-बहराइच: ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से आयोजित हुआ कार्यशाला, किसानों को ऊर्जा संरक्षण की दी जानकारी

संबंधित समाचार