वाराणसी: बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हुआ अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल लेकर सरकार को कोसने की ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से आम जन की कमर टूटती जा रही है। गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर भगत सिंह यूथ फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। सिगरा क्षेत्र में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने सभी ने हाथ में पेट्रोल लेकर …

वाराणसी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से आम जन की कमर टूटती जा रही है। गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर भगत सिंह यूथ फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया।

सिगरा क्षेत्र में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने सभी ने हाथ में पेट्रोल लेकर शपथ ली कि जब भी वह अपने वाहन में ईंधन भरवाएंगे तब-तब भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को बद्दुआ देंगे।

भगत सिंह यूथ फ्रंट के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की रोजाना बढ़ती कीमत से आम आदमी त्रस्त हो चुका है। पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के चलते ही रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी सभी चीजों की कीमत बेतहाशा बढ़ रही है। सरकार को आम आदमी की तकलीफ से कोई सरोकार ही नहीं है। ऐसे में आम आदमी क्या करे और किससे गुहार लगाए…?

इसलिए हम काशीवासियों ने निर्णय लिया है कि अब हम जब भी अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाएंगे तब भाजपा और केंद्र व प्रदेश की सरकार को बद्दुआ देंगे। महादेव से प्रार्थना करेंगे कि सरकार चलाने वालों को वह इतनी बुद्धि दें कि वे आम आदमी और उसके परिवार के बारे में भी गंभीरता से सोचें।

पढ़ें- केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना, कहा- पेट्रोल सस्ता हो सकता है अगर विपक्ष…

संबंधित समाचार