उन्नाव: अलविदा जुमे को लेकर डीएम ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
उन्नाव। जिले में जामा मस्जिद और ईदगाह में अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनजर डीएम और एसपी ने जामा मस्जिद व क्षेत्रीय मस्जिदों का दौराकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा के संबंध में लोगों से बातचीत की और गड़बड़ी होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। जुमे की नमाज के दौरान …
उन्नाव। जिले में जामा मस्जिद और ईदगाह में अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनजर डीएम और एसपी ने जामा मस्जिद व क्षेत्रीय मस्जिदों का दौराकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा के संबंध में लोगों से बातचीत की और गड़बड़ी होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में शांति व्यवस्था को लेकर भ्रमण किया। डीएम ने एक से अधिक लाउडस्पीकर लगे होने पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही।
डीएम ने निरीक्षण करते हुए बताया कि मस्जिद की लाउडस्पीकर की आवाज़ परिसर के अंदर ही रहे बाहर बिल्कुल भी न जाए जिससे की आम जनमानस को कोई भी परेशानी हो।
उन्होंने बताया कि जो अधिक लाउडस्पीकर लगे है उनको भी उतरवा लिया जाए। DM ने कहा कि इसमें आपसी जनसामान्य का हित जुड़ा हुआ है, तो उसको आपसी सहमति से चाहे वो मस्जिद हो या मंदिर हो हम लोग आपस मे बैठ कर बात कर के काम कर रहे है।
