मथुरा: घेराबंदी कर पुलिस ने दो जुआरियों को दबोचा, एक लाख नकदी समेत मोबाइल और कार हुई बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र की पानी गांव चौकी अंतर्गत खादरों में दिन छिपते ही जुआ सट्टा का खेल चालू हो जाता है। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि पानी गांव की खादरों में जुआ खेला जा रहा है। जमुनापार पुलिस को जानकारी मिली। थाना निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा ने टीम गठित कर खादरों में …

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र की पानी गांव चौकी अंतर्गत खादरों में दिन छिपते ही जुआ सट्टा का खेल चालू हो जाता है। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि पानी गांव की खादरों में जुआ खेला जा रहा है। जमुनापार पुलिस को जानकारी मिली।

थाना निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा ने टीम गठित कर खादरों में घेराबंदी कर दी। उप निरीक्षक अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ रात करीब एक बजे छापेमारी की।

मौके पर दो जुआरी मनोज उर्फ संदीप एवं गौरव निवासी सुरीर पकड़ में आ गए। अन्य लोग भाग निकले। दो जुआरियों ने पुलिस से गाली गलौज कर पुलिस को धमकी दी। पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों जुआरियों के पास से एक लाख रुपये नगद एवं एक कार , ताश की गड्डी व दो मोबाइल बरामद किए गए। कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें- बरेली: जुआरी पति ने पैसों के लालाच में बेचा पत्नी का तन, कराने लगा वैश्यावृति, विरोध किया तो बनाया बंधक

संबंधित समाचार