गोरखपुर: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। प्रेम प्रंसग के चलते पत्नी ने पति का मुंह और नाक तकिए से दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बतादें कि परिवार में पति-पत्नी और दो छोटे बच्चों ने रात में साथ ही खाना खाया और फिर सोने चले गए। सोते वक्त ही पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर दी। यह …

गोरखपुर। प्रेम प्रंसग के चलते पत्नी ने पति का मुंह और नाक तकिए से दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बतादें कि परिवार में पति-पत्नी और दो छोटे बच्चों ने रात में साथ ही खाना खाया और फिर सोने चले गए। सोते वक्त ही पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर दी।

यह घटना गोरखपुर के रेतवईयां गांव की है जहां एक महिला ने अपने आशिक के प्यार में पागल होकर अपने पति का मुंह और नाक तकिए से दबाकर उस की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम प्रसंग के चलते पति को उतारा मौत के घाट

आपको बतादें कि दूसरे रेतवईयां गांव के रहने वाले मुकेश चौहान की शादी 6 साल पहले महराजगंज के सिरसिया टोला की रहने वाली खुशबू चौहान से हुई थी। मुकेश मजदूरी करता था। मुकेश और खुशबू के दो बेटे हैं। महिला रात में पति की हत्या करने के बाद सुबह उठकर घर के कामों में लग गई। दोनों बेटों ने जब पिता को नहीं देखा तो वह उन्हें जगाने कमरे में पहुंचे।

जहां मुकेश मरा हुआ पड़ा था। पिता को देखकर दोनों बच्चे चिल्लाने लगे। जिसपर घर के बाकी लोग और पड़ोसी पहुंचे। घटना की सूचना परिवार के लोगों ने फौरन पुलिस को दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और पत्नी से पूछताछ शुरू किया। खुशबू पुलिस के सामने टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुछताछ के बाद गांव वालों ने बताया कि खुशबू 2 बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। पुलिस में शिकायत होने के बाद वह घर वापस लौटी थी। मृतक मुकेश के भाई विजय चौहान ने हत्या के बाद पुलिस को तहरीर दी है।

तहरीर में उसने बताया कि खुशबू और चिलबिलवा के गोविंद मौर्या का अफेयर था। वह 2 बार उसी के साथ भागी थी। इस मामले में इंस्पेक्टर पिपराइच मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पत्नी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-अमरोहा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, पति की ऐसे की हत्या

संबंधित समाचार