बहराइच: आगा खां फाउंडेशन ने दिया तेजवापुर और फखरपुर ब्लॉक को सात वैक्सीन कैरियर
बहराइच। जिले के तेजवापुर और फखरपुर विकास खंड के स्वास्थ्य कर्मियों को सात वैक्सीन कैरियर आगा खां फाउंडेशन की ओर से दिया गया। आग़ा खां फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहें, कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक् तेजवापुर को चार वैक्सीन कैरियर तथा ब्लॉक फखरपुर को तीन वैक्सीन कैरियर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. योगिता जैन, …
बहराइच। जिले के तेजवापुर और फखरपुर विकास खंड के स्वास्थ्य कर्मियों को सात वैक्सीन कैरियर आगा खां फाउंडेशन की ओर से दिया गया।
आग़ा खां फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहें, कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक् तेजवापुर को चार वैक्सीन कैरियर तथा ब्लॉक फखरपुर को तीन वैक्सीन कैरियर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. योगिता जैन, डॉ. जयंत, डॉ. अनिल कुमार तथा डीपीएम सरजू खान ने सभी को वैक्सीन कैरियर दिया।
डीसीपीएम मोहम्मद राशिद के द्वारा ब्लॉको की सीएचओ और एएनएम को इसके बारे में दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर आग़ा खान से प्रोग्राम मैनेजर फसी अहमद,जिला प्रबन्धक सियाराम अवस्थी, ब्लॉक् कोऑर्डिनेटर देवेंद्र तिवारी तथा अता इमाम जैदी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: जनपद के 15 सरकारी अस्पतालों में हुआ कोरोना टीकाकरण का तीसरा रिहर्सल
