अमरोहा : विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष, किया प्रदर्शन
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर क्षेत्र के ग्राम ओसामाफी में बिजली न मिलने से नाराज किसान प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता बिजली की आंख मिचौली से आहत होकर गुरुवार को ग्राम ओसामाफी में शिवमंदिर पर इकट्ठा हुए। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर उपस्थित …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर क्षेत्र के ग्राम ओसामाफी में बिजली न मिलने से नाराज किसान प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता बिजली की आंख मिचौली से आहत होकर गुरुवार को ग्राम ओसामाफी में शिवमंदिर पर इकट्ठा हुए।
बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले लगभग 1 हफ्ते से बिजली और किसानों के बीच आंखमिचौली का खेल चल रहा है।
जब बिजली आती है, किसान खेत पर सुख रही फसलों की सिंचाई हेतु खेत की ओर दौड़ लगाता है, तो खेत पर पहुंचने पर बिजली भागी हुई मिलती है या फिर क्यारी में पहुंचने पर भाग जाती है। इस प्रकार से फसलों की सिंचाई न हो पाने से फसल सूखने के कगार पर है। यदि 24 घंटे में बिजली की स्थिति में सुधार नही होता है, तो दिनक 30 अप्रैल को देहरा बिजली घर पर 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि खजूरी स्थित बड़े बिजली घर से विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। खजूरी बिजली घर के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए व्यवस्था में सुधार किया जाए व धरने में खजूरी बिजली घर से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को धरना स्थल पर उपस्थित कराया जाए।
इस अवसर पर जगवती देवी, शशि, चमेली, भगवती देवी, भूरी, सोमती, उर्मिला, दुलारी, रेखा कश्यप, महीपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्म सिंह, रामपाल सिंह, गेंदा राम, ओमपाल, धर्मपाल, दिलशाद, कैलाश, सुखदेव शर्मा, अंकित, संकेत, परशुराम,लोकेश सैनी, रामौतार आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : बिना नक्शा पास 27 दुकानों पर एसडीएम ने लगाई सील
