बाराबंकी: आग लगने से आठ घर जलकर राख, दो ग्रामीण झुलसे
बाराबंकी । असंद्रा थाना क्षेत्र के पूर्व बेलाव में गुरुवार को लगी भीषण आग में 8 घर जलकर राख हो गए। इस आग में दो ग्रामीण भी झुलस गए हैं।इस आग में सभी घरों की पूरी गृहस्थी के साथ-साथ घर में रखा सामान नगदी कपड़े गहने सब जल गए। आग इतनी अचानक लगी किसी को …
बाराबंकी । असंद्रा थाना क्षेत्र के पूर्व बेलाव में गुरुवार को लगी भीषण आग में 8 घर जलकर राख हो गए। इस आग में दो ग्रामीण भी झुलस गए हैं।इस आग में सभी घरों की पूरी गृहस्थी के साथ-साथ घर में रखा सामान नगदी कपड़े गहने सब जल गए। आग इतनी अचानक लगी किसी को भी संभालने का भी मौका नहीं मिला। अब इस भीषण गर्मी में इन परिवारों को खुले आसमान के नीचे अपना ठिकाना बनाना पड़ा है।सुबेहा थाना अंतर्गत कुबेर का पुरवा में पुआल में आग लग गई।
थाना इलाके के कुबेर का पुरवा में सैकड़ों बीघा पुआल में लगी भयानक आग को बुझाने में हैदरगढ़ फायर ब्रिगेड कर्मी युद्ध स्तर पर जुटे रहे।आसपास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तक आग न पहुंचे इसके लिए फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की। जिस से आग पर काबू पा लिया गया। दूसरी दुर्घटना बढ़ती गर्मी के चलते आग में खाक हुए 8 आशियाने दो लोग झूलसे असंद्रा थाना इलाके के पूरब बेलाव में घर में लगी भयानक आग में लाखों का सामान व एक घर में विवाह का सामान जलकर हुआ राख अग्निशमन दस्ता के पहुंचने पर गांव की सकरी गलियों के चलते मौके पर आग पर नहीं काबू पाए जाने पर 8 घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
आग की लपटों में जले मकान रामजस शीला बलराम प्रेमचंद कमलेश ने विजय कुमार ननकू आदि का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। आर्थिक रूप से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। मौके पर पहुंचे विधायक दिनेश रावत ने अग्नि पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा है दिलाया है।
पढ़ें-बहराइच: आगा खां फाउंडेशन ने दिया तेजवापुर और फखरपुर ब्लॉक को सात वैक्सीन कैरियर
