मथुरा: अमेजन की गाड़ियां चोरी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार
मथुरा। जिले के शेरगढ़ थाने की पुलिस ने अमेजन की मोटर साइकिलों से भरे ट्रक से चोरी करने वाले एक गैंग का गुरुवार को भांडाफोड़ करते हुए उसके सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरगना से चोरी की सात मोटर साइकिलें बरामद की हैं। शेरगढ़ थाने के थानाध्यक्ष अरूण पवार ने बताया कि गिरफ्तार …
मथुरा। जिले के शेरगढ़ थाने की पुलिस ने अमेजन की मोटर साइकिलों से भरे ट्रक से चोरी करने वाले एक गैंग का गुरुवार को भांडाफोड़ करते हुए उसके सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरगना से चोरी की सात मोटर साइकिलें बरामद की हैं। शेरगढ़ थाने के थानाध्यक्ष अरूण पवार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये मथुरा निवासी अनीश ने पुलिस के समक्ष मोटर साइकिलों की चोरी करने की बात कुबूल की है।
उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह पहले मोटरसाइकिल के चेसिस और इंजन के नंबर बदलकर उस पर नकली नंबर चस्पा करते हैं और फिर कम कीमत पर बेच देते हैं।
पुलिस इस गैंग के दो सदस्यों आमीन और काला को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार इस चोरी में अमेजन का ट्रक चालक भी शामिल हो सकता है क्योंकि चलते ट्रक का ताला तोड़कर उससे मोटर साइकिलों काे निकाल कर इनकी चोरी करना संभव नही है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि मोटरसाइकिलों की चोरी चालक के संज्ञान में होती तो वह उसकी थाने में रिपोर्ट अवश्य दर्ज कराता। उन्होंने इस गैंग में अन्य सदस्यों के होने की संभावना भी जताई है।
पढ़ें-रायबरेली: लापरवाही के आरोप में निजी नर्सिंग होम का लाइसेंस निलंबित
