बहराइच: बजरंग व विहिप के सदस्य ने धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के एक बालक का धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप बजरंग विहिप के सदस्य ने लगाया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बालक छह साल की आयु में ही मुंबई चला गया था। अपने माता पिता का नाम भी नहीं …

बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के एक बालक का धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप बजरंग विहिप के सदस्य ने लगाया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बालक छह साल की आयु में ही मुंबई चला गया था। अपने माता पिता का नाम भी नहीं बता पा रहा है।

जिले के नानपारा नगर निवासी दीपक कुमार श्रीवास्तव पुत्र प्रमोद कुमार श्रीवास्तव बजरंग दल विहिप के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने मटेरा थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है।

जिसमें लिखा है कि गुरुवार को पता चला कि थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहवा अमवा मौलवी गांव में अजय नाम का लड़का रहता था। जिसका सहजाद अंसारी बेटा रज्जब और मौलाना दिलदार निवासी रायपुर कबुला द्वारा अजय का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया है।

अजय का नाम बदलकर अब्दुल्ला अंसारी रख दिया गया है। ऐसे में इसकी जांच कराकर पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि लड़का छह साल की उम्र में ही मुंबई चला गया था। वहीं पर रहता था, वह अपने माता पिता का नाम भी नहीं बता पा रहा है। लड़का मुंबई जाने की बात कह रहा है। ऐसे में सभी बिंदु पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-आजमगढ़: धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार