रामपुर : कंडम वाहन दौड़ा रहे निजी स्कूल, 25 का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले के नामचीन स्कूल मोटी फीस लेकर किताबों के कोर्स और यूनीफार्म से गाड़ी कमाई करने के साथ बच्चों की जान जोखिम में भी डालने से नहीं चूक रहे हैं। अधिकांश बसें बिना फिटनेस के चलाई जा रही हैं। तीन दिन में 69 बसें चेक की गईं जिनमें 25 बसें कंडम मिलीं, …

रामपुर, अमृत विचार। जिले के नामचीन स्कूल मोटी फीस लेकर किताबों के कोर्स और यूनीफार्म से गाड़ी कमाई करने के साथ बच्चों की जान जोखिम में भी डालने से नहीं चूक रहे हैं। अधिकांश बसें बिना फिटनेस के चलाई जा रही हैं। तीन दिन में 69 बसें चेक की गईं जिनमें 25 बसें कंडम मिलीं, जिनका चालान परिवहन विभाग के अधिकारी कर चुके हैं। चेकिंग लगातार चल रही है। गुरुवार को चेकिंग के डर से चालक बसें लेकर भाग गए, वहीं स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को मैसेज देकर उनके निजी वाहन से बच्चों को बुलाया।

जिले भर सीबीएसई के तमाम निजी स्कूल अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। इनमें नामचीन स्कूल भी शामिल हैं। फीस तो मोटी ले ही रहे हैं। यूनिफार्म के साथ ही किताबों के कोर्स में भी कमीशन खा रहे हैं। अब बच्चों के लिए स्कूल लाने वाली बसों में भी बिना फिटनेस वाली बसें चलवाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। परिवहन विभाग ने स्कूल बसों पर शिकंजा कसा हुआ है।

शासन के नियमानुसार स्कूल बसों में कोई सुविधाएं मौजूद नहीं हैं। वैन से लेकर बसें तक जर्जर हालत में हैं। कुछ रोज पहले गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद एआरटीओ विभाग सक्रिय हो गया है। 26 अप्रैल से लगातार बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमे तीन दिन के भीतर 69 वाहनों को चेक किया।जिसमे 25 वाहनों का चालान किया गया।जिसमें चार वाहन ओवरलोड पाए गए। 17 वाहन मानकों के अनुरुप नहीं पाए गए। स कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

सुबह को बहुत से वाहन चालक रास्ते से लौटे
जिले भर में पिछले कुछ रोज से स्कूली वाहनों के खिलाफ उप सभागीय विभाग ने शिकंजा कस रखा है। रोजाना क्षेत्र में वाहनों को चेक किया जा रहा है। गुरुवार को भी वाहन चेकिंग की जानकारी मिलने के बाद वाहन चालक घबरा गए।कई वाहन चालक बिना बच्चों को उनके घर से लाए रास्ते से ही वापस लौट आए। उसके बाद स्कूल प्रबंधन ने ग्रुप में मैसेज वायरल कर दिया कि अपने बच्चों को खुद स्कूल पहुंचाए। अभिभावक आनन फानन में बच्चों को स्कूल छोड़कर आए। छुट्टी होने पर लेकर भी गए।

बिना मानकों के चल रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। गुरुवार को भी चार वाहनों का चालान किया गया। स्कूल प्रबंधकों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। बसें नियमानुसार ही चलाई जा सकेंगी। बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। -अनीता वर्मा, पीटीओ

ये भी पढ़ें:- रामपुर: गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला, पांच नामजद समेत दस अज्ञात पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार