संभल : देव प्रतिमाओं को किया खंडित, लोगों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बबराला/संभल, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात बबराला के राजघाट स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्व ने देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। गुरुवार सुबह महंत साफ सफाई के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और लोग आक्रोशित हो गए। सीओ ने मौके पर …

बबराला/संभल, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात बबराला के राजघाट स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्व ने देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। गुरुवार सुबह महंत साफ सफाई के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और लोग आक्रोशित हो गए। सीओ ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्चासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत किया। वहीं पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बबराला के राजघाट स्थित शिव मंदिर में बुधवार रात शरारती तत्व ने देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। गुरुवार सुबह रोजाना की तरह महंत बाबा श्याम गिरी मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो उनको घटना की जानकारी हुई। इसके बाद महंत ने आसपाल के लोगों को देव प्रतिमाओं को खंडित करने की सूचना दी। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और लोग आक्रोशित होने लगे। विहिप के जिलाध्यक्ष उमाकांत शर्मा भी मंदिर परिसर में पहुंच गए।

उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। बबराला चौकी इंजार्च रामपाल सिंह मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए। इसके बाद सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर मंदिर का मुआयना किया। सीओ के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। देवेंद्र कुमार और मंदिर के महंत बाबा श्याम गिरि ने एक युवक के खिलाफ नामजद कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

राजघाट स्थित शिव मंदिर में देव प्रतिमाओं को असामाजिक तत्व ने खंडित कर दिया है। गुन्नौर कोतवाली में अमन पुत्र उलफत निवासी मीरमपुर कोतवाली गुन्नौर के खिलाफ माहौल खराब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गुन्नौर

ये भी पढ़ें:- संभल : प्रशासन का चला अतिक्रमण अभियान, गरजा बुलडोजर, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार