बरेली: बाजार की लाइन से जोड़ दिया कनेक्शन, बाधित हो रही सप्लाई
अमृत विचार, बरेली। जिला महिला अस्पताल में लगे ट्रांसफार्मर में बीते दिनों आग लगने के कारण अस्पताल की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई बाधित हो गई थी। इस संबंध में अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने संबंधित एसडीओ को पत्र लिखा था। इसके बाद सप्लाई को अस्पताल की …
अमृत विचार, बरेली। जिला महिला अस्पताल में लगे ट्रांसफार्मर में बीते दिनों आग लगने के कारण अस्पताल की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई बाधित हो गई थी। इस संबंध में अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने संबंधित एसडीओ को पत्र लिखा था। इसके बाद सप्लाई को अस्पताल की सप्लाई से न जोड़कर शहरी सप्लाई से जोड़ दिया गया, जिससे अब अस्पताल में बिजली की लुका-छिपी शुरू हो गई है।
ऑक्सीजन प्लांट के संचालन में भी परेशानी
शहर की सप्लाई से लाइन जुड़ने से जिला महिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट के संचालन में भी परेशानी आ रही है। बार-बार तकनीकी खराबी होने के कारण लाइन ट्रिप हो रही है, जिससे ऑक्सीजन का संचालन अवरुद्ध हो रहा है। इस संबंध में अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग को पत्र लिखकर अस्पताल की लाइन से बिजली सप्लाई जोड़ने को कहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: एसएनसीयू स्टाफ ने मरीज से लिया 1300 रुपये का सुविधा शुल्क
