मुरादाबाद : मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
मुरादाबाद,अमृत विचार। शुक्रवार सुबह भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों को भोजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर घायलों …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शुक्रवार सुबह भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों को भोजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर घायलों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल लाया गया।
बता दें कि बस बिहार से उत्तराखंड जा रही थी। चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। घटना के बाद मुरादाबाद रामनगर हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। घटना से मौके पर एक घंटे तक अफरा तफरी जैसे हालात बने रहे।
हादसे में जान गंवाने वाले 50 वर्षीय अभी छन राम वार्ड नंबर चार पियो बथना फतु छापर पश्चिमी चंपारण बिहार के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक मृतक राजमिस्त्री थे। गुरुवार सुबह करीब 38 लोग निजी बस में सवार होकर मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड के उत्तरकाशी जाने के लिए निकले थे। भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना इलाके में बस शुक्रवार तड़के पहुंची। इसी बीच चालक को नींद की झपकी आ गई। बस गहरी खाई में जा गिरी। डिप्टी एसपी डॉ. अनूप ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। मामूली रूप से घायलों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : युवक की गला दबाकर हत्या, शमशान घाट के पास मिला शव
