धमाकों से दहला अफगानिस्तान का मजार-ए-शरीफ शहर, 9 लोगों की मौत, 13 घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के शहर मजार-ए-शरीफ में मिनी बसों पर हुए दो विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। टोलो न्यूज के मुताबिक, दोनों धमाकों में सार्वजनिक परिवहन को निशाना बनाया गया। प्रांतीय …

काबुल। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के शहर मजार-ए-शरीफ में मिनी बसों पर हुए दो विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। टोलो न्यूज के मुताबिक, दोनों धमाकों में सार्वजनिक परिवहन को निशाना बनाया गया। प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अस्पतालों में मृतकों के शव लाए गए हैं और घायलों का इलाज किया जा रहा है।

आईएस ने ली अफगानिस्तान विस्फोटों की जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी एएफपी ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ में दोहरे विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है। वह वर्ष 2015 से अफगानिस्तान और पड़ोसी देश पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। समूह ने इससे पहले भी कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। गौरतलब है कि बल्ख प्रांत के मजार-ए-शरीफ में गुरुवार को दो विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये। पहला धमाका एक शैक्षणिक संस्थान के पास किया गया, जबकि दूसरा विस्फाेट एक वाहन में किया गया।

मजार-ए-शरीफ पर एक हफ्ते पहले भी हुआ था हमला
एक हफ्ते पहले भी मजार-ए-शरीफ शहर की शिया मस्जिद फिदायीन हमला हुआ था। इसमें 20 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, 66 लोग घायल थे। हाल के दिनों में तालिबान ने अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर नियंत्रण खोया है। इनमें बाख प्रॉविंस भी शामिल है। यहां इस्लामिक स्टेट का कब्जा होता जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Ukraine Russia War : जो बाइडेन बोले- रूस की छद्म युद्ध टिप्पणी सही नहीं, लेकिन चिंताजनक

 

संबंधित समाचार