पटियाला: जुलूस निकालने के दौरान दो समुदायों में तनाव के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव और तलवारबाजी
पटियाला। पंजाब स्थित पटियाला में जलूस निकालने को लेकर दो अलग-अलग धर्मों से जुड़े संगठनों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। मिली सूचना के अनुसार पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च पर कुछ सिख और हिंदू संगठन आमने-सामने हो गए हैं। हिंदू संगठन यह मार्च निकालने की तैयारी में थे। वहीं, कुछ सिख संगठन इनका विरोध …
पटियाला। पंजाब स्थित पटियाला में जलूस निकालने को लेकर दो अलग-अलग धर्मों से जुड़े संगठनों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। मिली सूचना के अनुसार पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च पर कुछ सिख और हिंदू संगठन आमने-सामने हो गए हैं। हिंदू संगठन यह मार्च निकालने की तैयारी में थे। वहीं, कुछ सिख संगठन इनका विरोध करने लगे। इस वजह से माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस बीच SHO के हाथ पर चोट लग गई।
इसके बाद माहौल संभालने के लिए SSP ने हवाई फायरिंग की। फिलहाल यहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दरअसल, यहां शिवसेना ने खालिस्तान के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन की तैयारी की थी। इसका पता चलते ही खालिस्तान समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। वहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और वापस भेज दिया। हालांकि सिख संगठनों के सदस्य काली माता मंदिर में तलवारें लेकर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले।
इसे भी पढ़ें- Power Crisis: कोयले की कमी से दिल्ली में गहराया बिजली संकट, मेट्रो और अस्पतालों पर पड़ेगा असर!
