बहराइच: बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली देहात के लखनऊ बहराइच मार्ग पर शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार एक वन रोज से टकरा गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम …

बहराइच। कोतवाली देहात के लखनऊ बहराइच मार्ग पर शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार एक वन रोज से टकरा गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा माफी निवासी महेश जायसवाल लखनऊ के कैसरबाग में कैंटीन का संचालन करते हैं। जबकि गांव निवासी नूर हसन नौकरी करता है। महेश के माता की तबियत खराब है। इसकी सूचना पाकर महेश और नूर हसन बाइक से लखनऊ से श्रावस्ती जिले के लिए रवाना हुए।

लखनऊ बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात के टिकोरा मोड़ के आगे बुद्धा स्कूल के पास सामने वन रोज आ गया। जिससे बाइक सवार वन रोज से टकरा गए। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रावस्ती जनपद से मृतक युवकों के परिवार के लोग भी बहराइच पहुंच गए हैं। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि भाई मां को देखने के लिए घर आ रहा था।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: जमीन खोदकर बिजली की एचटी लाइन की केबल चोरी

संबंधित समाचार